नई दिल्ली। आगामी 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण आश्विन पूर्णिमा, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार शनिवार को मध्य रात्रि 23 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण आरंभ होगा, वहीं अगर दिन रविवार को 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक चलेगा। यूं तो वैदिक पंचांग के अनुसार समय-समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहते हैं, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होते हैं।
इस ग्रहण की अवधि 03 घंटा 07 मिनट की रहेगी। इस ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर, शनिवार सायं 04 बजकर 05 मिनट से लग जायेगा और ग्रहण मोक्ष अगले दिन सुबह 03 बजकर 56 मिनट तक हो जाएगा। इसलिए मोक्ष के बाद स्नान, दान आदि किया जा सकेगा। इस ग्रहण का प्रभाव पूरे भारत पर दिखाई देगा। ऐसे में इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
सभी राशियों पर क्या पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव
मेष:- चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मानसिक परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही सिर पर चोट आदि लग सकती है।
वृषभ:- ग्रहण के असर से परिवार में क्लेश का माहौल हो सकता है। साथ ही धंन की हानि हो सकती है।
मिथुन:- चंद्र ग्रहण के प्रभाव से धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। साथ ही नया समाचार मिल सकता है।
कर्क:- वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए किसी व्यक्ति से लगातार बहस न करें। साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह:- संतान पक्ष की ओर से चिंता बनी रह सकती है। कोई जरूरी काम रुक सकता है।
कन्या:- अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
तुला:- चंद्र ग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही तनाव हो सकता है।
वृश्चिक:- ग्रहण के असर से कोई बीमारी उभर सकती है। खर्चा हो सकता है।धनु:- इस समय आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है।
मकर:- भौतिक सुखों की प्राप्ति संभव है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है।
कुंभ:- व्यापार में धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।मीन:- व्यापार में धीमा चल सकती है। धन की हानि हो सकती है।