कल 28 अगस्त को चंद्रमा का संचार धनु उपरांत मकर राशि में हो रहा है और कल ही सावन का अंतिम सोमवार और सोम प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। जानकारों की मानें तो इस शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सौभाग्य योग और आयुष्मान नामक शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। साथ ही कल उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव भी पूरे दिन रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और शुभ योग के प्रभाव से कल का दिन कुछ राशियों के लिए शिवजी की कृपा से बहुत लकी रहने वाला है। इन राशियों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और शुभ योग के प्रभाव से जीवन में प्रगति की दिशा मिलेगी। कल के लिए लकी राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, जिनको आजमाने से भाग्य साथ देगा और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि: वालों के लिए शुभ रहेगा। शिवजी की कृपा से मेष राशि वालों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और जीवन में प्रगति की नई दिशा भी मिलेगी। माताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। जो कार्य काफी दिनों से अटके हुए थे, शिवजी की कृपा से कल पूरे हो जाएंगे और मन का बोझ भी हल्का होगा। भाग्य का साथ मिलने से आपकी जो इच्छाएं थीं, वह सोमवार को पूरी हो जाएंगी। छात्रों को कल शुभ योग के प्रभाव से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क राशि: वालों के लिए शिवजी के आशीर्वाद से लाभदायी रहेगा। शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों को आर्थिक और करियर के मामले में अपार लाभ मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा और दान पुण्य पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। शिवजी की कृपा से किसी सरकारी अधिकारी की मदद से आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो जाएंगे, जिसके लिए काफी दिनों से भागदौड़ कर रहे थे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कल शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि: वालों के लिए शुभ रहने वाला है। शिवजी की कृपा से सिंह राशि वालों के कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और अटके धन की प्राप्ति होगी। बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और आपके मन की इच्छाएं भी पूरी होंगी। सिंह राशि वालों की कल आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं और छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। शुभ योग के प्रभाव से कल सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे।
कन्या राशि: वालों की कल यानी 28 अगस्त को खुशियां बढ़ेंगी और हर मामले में लकी साबित होंगे। शिवजी की कृपा से कन्या राशि वालों की संप्तति में कल वृद्धि होगी और विदेश की योजना भी सफल होगी। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आमदनी वृद्धि का मार्ग बनेगा। अगर कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो कन्या राशि वालों को कल शिवजी के आशीर्वाद से इन सभी मामलों से मुक्ति मिलेगी। दोस्तों और प्रियजनों के साथ सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे। छात्रों को कल कुछ नया सीखने और समझने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी राह में आ रही अड़चन दूर होंगी।
मकर राशि: वालों के लिए कल यानी 28 अगस्त का दिन शुभ फलदायी रहेगा। शुभ योग के प्रभाव से मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति प्राप्त होगी और व्यापार करने वालों को यात्रा से लाभ के शुभ संयोग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेंगे और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मित्रों की किसी योजना से अच्छा लाभ होगा और अधूरे कार्य भी पूरे होंगे।