नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सुरक्षा संबंधित कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजधानी नई दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक छुट्टी का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। अब दिल्ली पुलिस के तरफ से डीएमआरसी को पत्र लिख कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने अपने पत्र में डीएमआरसी से निवेदन किया है कि वे VVIP रूट्स / कार्यक्रम स्थलों / मेहमानों के रुकने वाली जगहों की तरफ खुलने वाले स्टेशनों के गेट्स बंद रखें। आइए आपको बताते हैं दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी से किन मेट्रो स्टेशन के कौन से गेट्स को बंद रखने का निवेदन किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल CP सुरेंद्र यादव ने मीडिया को बातचीत में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों पर ही प्रभावित होंगी। अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं मौजूद रहेंगी। कुछ मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स सुरक्षा के लिए लिहाज से 10 से 15 मिनट के लिए बंद किए जाएंगे लेकिन ट्रेन सेवाएं जारी रहेंगी।