नई दिल्ली। आज श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 की सफल लांचिंग की गयी है। आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। चौथे चरण की कामयाबी के बाद ये कक्षा में स्थापित हो गया। आदित्य एल-1 पीएसएलवी के चौथे चरण से अलग हो गया है और अब यह हमेशा के लिए अपने दम पर अंतरिक्ष में अपनी यात्रा शुरू कर चुका है। आदित्य-एल1 मिशन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शंकरसुब्रमण्यम के ने कहा कि सौर हेलियोफिजिक्स और खगोल विज्ञान दोनों डेटा पर पनपते हैं। सूर्य हमारा अपना तारा है और इसे समझना हमारे रोजमर्रा के जीवन के लिए कहीं अधिक महत्वपूर्ण है… इसलिए सात पेलोड की कल्पना की गई थी इस मिशन के लिए डेटा का एक अनूठा सेट प्रदान किया जाएगा जो वर्तमान में किसी अन्य मिशन से उपलब्ध नहीं है।