नई दिल्ली। सोमवार को हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। 16 अक्टूबर को हेमा मालिनी 75 साल की हो गई। इस मौके पर उनके परिवार ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड का हर एक सितारा शामिल हुआ। हेमा मालिनी ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
https://www.instagram.com/reel/CyeJNnSSFC3/?utm_source=ig_web_copy_link
उनके लगभग सभी को-एक्टर उनके जन्मदिन के जश्न का हिस्सा बनने पहुंचा था। रेखा, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ, पद्मिनी कोल्हापुरी, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे इस पार्टी का हिस्सा बने। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र और बेटियों संग केक काटा। हेमा मालिनी के पति और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस मौके पर नजर आए। हेमा ने अपनी दोनों बेटियों, दामाद और पति के साथ अपने 75वें जन्मदिन का केक काटा। हेमा ने केक का पहला टुकड़ा धर्मेंद्र को खिलाया।
https://www.instagram.com/reel/CyeISidybCt/?utm_source=ig_web_copy_link
इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी के साथ रेखा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में ‘क्या खूब लगती हो’ गाने पर रेखा, हेमा पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वहीं दोनों गाने पर थिरकते भी दिख रहे हैं। हेमा अपने जन्मदिन पर काफी खुश नजर आ रही हैं।