2006 – इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
2001 – लश्कर-ए-ताइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजा गया।
2000 – कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
1996 – ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
1979 – पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
1975 – अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
1949 – भारत ने चीन को मान्यता दी।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
1922 – रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।
1906 – अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
1873 – अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
1803 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।