1831- देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।
1880- ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।
1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
1959- अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1993- अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।
2001- हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की. वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।
2004- मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।
2004- मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।
2014- अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।