2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1977 – हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1974 – रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न।
1892 – स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।