देहरादून। लगातार निकलती भितरघात की खबरों पर अब भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व गम्भीर हो गया है। उत्तराखण्ड विधान सभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा प्रदेश संगठन सेे रिपोर्ट तलब की है, वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को भी किसी प्रकार की शिकायत को केवल पार्टी फोरम पर करने की सलाह दी है।
मालूम हो कि 14 फरवरी को मतदान समाप्त होने के बाद लक्सर से विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था,जिसमे संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें हराने की साजिश करने का आरोप लगाया है। इसके बाद काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चम्पावत के विधायक कैलाश चन्द्र गहतोड़ी ने भी भितरघात का मुद्दा उठाया था।
बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी नाराज विधायकों से फोन पर बात की है और किसी भी बात को केवल पार्टी फोरम में रखने की बात कही है।