मुम्बई। रविवार की सुबह हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।रविवार की सुबह सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध हो गया है। लता मंगेशकर ने 92 वर्ष की उम्र में मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। तो वहीं आम जनता की आंखों में आंसू आ गए हैं।
मालूम हो कि लता मंगेशकर पिछले महीने 6 जनवरी से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हो गया था।जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। इलाज के दौरान उन्हें 2 दिन के लिए वेंटिलेटर से हटाया गया था लेकिन अचानक से फिर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था और आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
लता मंगेशकर के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री,गृह मंत्री,राष्ट्रपति,सड़क परिवहन मंत्री समेत संगीत जगत की विभिन्न हस्तियों ने दुख जताया है।भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद देश मे 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का भी एलान कर दिया गया है।