नई दिल्ली। ब्रिटेन में सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जानसन बहुत जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जाता है कि नया नेता चुने जाने तक वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद काम करते रहेंगे। इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप की पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट बताया जा रहा है। बता दें कि जानसन को 50 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने के लिए कहने के बाद बोरिस जानसन ने हार मान ली। वहीं ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने जानसन के इस्तीफे के बाद बयान जारी किया है। कीर ने कहा कि यह देश के लिए अच्छी खबर है कि बोरिस जानसन ने प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि दो दिनों से जानसन पर उनकी पार्टी के नेता और मंत्री ही उनको इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहे थे।
बता दें कि जानसन के खिलाफ बगावत की शुरुआत तब हुई जब क्रिस पिंचर की नियुक्ति की गई। इसी साल फरवरी में क्रिस पिंचर को कंजर्वेटिव पार्टी के डिप्टी चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्त किया गया था। पिंचर पर यौन दुराचार के आरोप के चलते यह बगावत हुई। उनपर लंदन के एक क्लब में दो युवकों को छेड़ने का आरोप लगा था। हालांकि एक रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।