2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 – नेपाल में अंतरिम संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट +’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
1994 – पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया।
1824 – ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।