नई दिल्ली। यूं तो फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल में दिए एक बयान को लेकर वो फिर से खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी फिल्म ‘तेजस’ हाल ही में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसी बीच कंगना गुजरात दौरे पर हैं और वहां स्थित मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोमनाथ और द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कंगना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। द्वारकाधीश में कंगना ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने हिंट दिया कि वह साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है। कंगना ने कहा है कि पीएम मोदी को साधारण मनुष्य नहीं हैं वह भगवान के अवतार हैं। वह देश और दुनिया का कल्याण करने के लिए आए हैं। वह गुजरात की धरती पर जन्में हैं। कंगना ने कहा कि वह चाहती हैं सनातन का झंडा पूरे विश्व में लहराये। कंगना ने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की।