2007 – अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
2001 – भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
1996 – भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
1992 – हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।