2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।
1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।