मूलांक 1
आज का दिन शुभ और संपत्तिदायक साबित होगा। आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। मीडिया से संबंधित जुड़े हुए लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। अधिक व्यस्तता के कारण थका हुआ महसूस करेंगे।
मूलांक 2
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। बच्चों के साथ घूमने–फिरने मौज-मस्ती का कार्यक्रम बना सकते हैं।
मूलांक 3
आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। घर परिवार, व्यवसाय और नौकरी में तालमेल बैठेगा। परिवार एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा।
मूलांक 4
आप अपने व्यवसाय काम-धन्धे में बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्य बनेगें। परिवार के लोग मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहेंगे।
मूलांक 5
आपको जीवन के हर पहलू पर कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। व्यवस्थित व बेहतर से बेहतर काम करें। तनाव व चिंताओं से घिर सकते हैं।
मूलांक 6
आज बिजनेस के संबंध में आपकी नए लोगों के साथ पार्टनरशिप हो सकती है। विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल हो सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
मूलांक 7
संपत्ति की खरीदारी का योग बन रहा है। नए वाहन से आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर थोड़ी सी चिंता रह सकती है
मूलांक 8
व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। लेन-देन एवं रुपयों सम्बन्धी मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। अपने निजी संबंधों में किसी पर भी भरोसा और विश्वास न करें।
मूलांक 9
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से संबंधित कार्य बिना अवरोध के पूर्ण हो सकते हैं। आप यात्रा भी कर सकते हैं, लेकिन यात्रा ज्यादा फायदेमंद नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है।