मूलांक – 1
आपका विपक्षी आज आपकी मासूमियत का गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आयेगी।
मूलांक – 2
आज इस अंक के व्यक्तियों को व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिये समय नहीं निकाल पायेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी।
मूलांक – 3
आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आएंगी। आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति- पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है।
मूलांक – 4
आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लायेंगे। आप लोगों से भेंट- मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा।
मूलांक – 5
मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
मूलांक- 6
सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्रायें व्यापार और लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सदभावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है।
मूलांक -7
आज आपकी काबिलियत की तारीफ होगी। प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं।
मूलांक – 8
जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी लेकिन इसका शीघ्र की निराकरण हो जायेगा।
मूलांक- 9
प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। आज आप अपनी काबिलियत से साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच समझकर फैसला लें।