मूलांक 1- पैसों को लेकर मन अशांत रहेगा। सामान्य करने के लिए अपना दिमाग संगीत पर लगाएं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कुछ जातकों का सजने-संवरने का मन करेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 2- आज अपनी वाणी और क्रोध से बचें। पारिवारिक जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों के साथ बहस करें। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी भी तरह का लेन-देन करने से बचें।
मूलांक 3- दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। जिससे आप दोनों के बीच खटास आ सकती है। मामले को तूल न दें और स्थिति को संभालने की कोशिश करें।
मूलांक 4- आर्थिक रूप से नया निवेश करें। दिन अच्छा है। भाई-बहनों से फालतू की बातचीत में समय बर्बाद होगा। बहस करने से बचें। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। जिससे प्रगति होने की संभावना है।
मूलांक 5- कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत है। हर मामले पर खुद विचार करें, दूसरों की सलाह महंगी पड़ सकती है। राजनीति और मशीनरी में काम करने वाले लोगो के लिए दिन अच्छा है।
मूलांक 6- अचानक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी से व्यापार में लाभ होगा। बच्चे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। युवाओं के लिए दिन अच्छा है। करियर के दृष्टिकोण से शुरू की गई यात्रा छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगी।
मूलांक 7- किसी नए बिजनेस प्लान की रूपरेखा तैयार करेंगे। व्यापार में बहुत व्यस्त रहेंगे। गलत चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। महत्वपूर्ण लोगों से बात करते समय अपनी बातों को ध्यान से सुनें।
मूलांक 8- परिवार के सभी सदस्य आपको सम्मान देंगे। नए काम की योजना बनाएंगे तो संतान का सुख मिल सकता है। आज आप आर्थिक लेन-देन भी कर सकते हैं।
मूलांक 9- आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। अभी नया घर या संपत्ति खरीदने से बचें। आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा। सरकारी अटके मामले सुलझ सकते हैं।