मूलांक 1- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। आज के दिन व्यापार में साझेदारी न करें। नए मित्र भी आज बन सकते हैं, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है।
मूलांक 2- आज आपको अपने दुश्मनों से बचकर रहना होगा। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आपके लिए समय आज अनुकूल है। सामाजिक दायरे में रहकर आप मनोरंजन का लुफ्त उठाएं।
मूलांक 3- दिन आपके लिए बहुत ही सुकून देने वाला रहेगा। हो सकता है कि किसी असहाय या जरूरतमंद सहायता करें। बच्चों की तरफ से आपको चिन्ता हो सकती हैं। आज के दिन कोई कार्य अधूरा न छोड़ें।
मूलांक 4- जो जातक बिजनेस या फिर नौकरीपेशा है उनके लिए दिन शानदार रहेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आप जिन चुनौतियों का अनुभव कर रहे थे, वह आज कम हो सकती हैं।
मूलांक 5- कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हो सकता हैं। स्किन संबंधी समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
मूलांक 6- आज का दिन आपके लिए तनावभरा रह सकता है। नौकरी में है तो आज बॉस से आपकी तकरार हो सकती हैं। आज आपको पैर से जुड़ी की तकलीफ हो सकती है।
मूलांक 7- भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। परिवार बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया रखें। उनकी समस्याओं को समझें, इससे पिता-पुत्र का संबध और गहरा हो जाएगा।
मूलांक 8- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना हैं। आज आप असमंजस की स्थिति में है। व्यापारिक निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है।
मूलांक 9- निजी जीवन में आज बदलाव नजर आ सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखें।