मूलांक 1- आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी, वह सारी शंकाए दूर होंगी।
मूलांक 2- आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नए बॉस आपसे इम्प्रेस हो कर तरक्की दे सकते हैं।
मूलांक 3- आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग बनता नजर है, जो ग्रहण करना चाहते हैं, वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या चिंता का कारण हो सकती है।
मूलांक 4- आज आप व्यय कम करने की कोशिश में अवश्य सफल होंगे। आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। मानसिक रूप से संतोषकारी दिन रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है।
मूलांक 5- जमीन-जयदाद पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज का दिन ज्यादा प्रयोग करने के लिए सही नहीं है।
मूलांक 6- किसी के साथ आपकी मनमर्जी मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। धन का लाभ होगा।
मूलांक 7- सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने के कारण कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवसाय पर नजर रखें। धार्मिक कार्य एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। घरेलू परेशानियां कम हो सकती है।
मूलांक 8- आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक ताल-मेल बिठाने का अच्छा दिन है।
मूलांक 9- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में हानि होगी, अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश करे।