मूलांक 1
साल 2022 में मूलांक 1 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि नया साल आपके लिए उत्साह, उमंग और खुशियों का खजाना लाता दिख रहा है। इस साल आपको सपनों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
मूलांक 2
साल 2022 में मूलांक 2 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि वर्ष 2022 इस मूलांक के लोगों के लिए विशेष रहने की संभावना है। इस दौरान जीवन में नई तरंग बने रहने के साथ ही यह समय उन युवाओं के लिए स्वर्णीम रह सकता है जो कला, साहित्य, मीडिया और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं।
मूलांक 3
मूलांक 3 के साल 2022 के भविष्य को लेकर जानकारों का कहना है कि इस साल आपका भाग्य विशेष रहेगा, इसके अलावा यह साल शिक्षा के लिए खास रहने की उम्मीद है। इस साल अत्यंत यश की प्राप्ति की संभावना के साथ ही कारोबार में साझेदार से तनाव हो सकता है
मूलांक 4
इस मूलांक यानि 4 के साल 2022 को लेकर जानकारों का मानना है कि इस साल नई नौकरी की प्रबल संभावना है। जिसके चलते आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। इस साल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही साल भर मान-सम्मान भी मिलता रहेगा। और अधिकारी भी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।
मूलांक 5
मूलांक 5 के लिए यह साल 2022 कुछ खास फैसले लेने वाला होगा हैं, इस दौरान जल्दबाजी से बचें। कारोबार में शानदार सफलता क बीच विदेश में संपर्क मजबूत होंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन की संभावनाओं के साथ ही इस समय आपकी ऊर्जा और उत्साह से सकारात्मक माहौल निर्मित होगा।
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए यह साल 2022 कई मायनों में खास रहेगा। मौज मस्ती का संदेश लेकर आ रहा यह नया साल व्यापारी वर्ग के लिए सफलता और शानदार तरक्की के योग का भी निर्माण कर रहा है। ध्यान रखें इस दौरान आपका नौकरी में जितना मन लगेगा, वेतन भी उसी अनुपात में आएगा।
मूलांक 7
मूलांक 7 के जातको को यह साल 2022 आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्रदान कर सकता है। इस साल इस मूलांक के जातक साल भर ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे, साथ ही नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया वेतनवृद्धि मिल सकती है। साल 2022 में कारोबारियों द्वारा नया व्यापार शुरु करने व नौकरीपेशा वालों की नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।
मूलांक 8
मूलांक 8 के संबंध में जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार साल 2022 इनके लिए कामयाबी का समाचार ला रहा है, परंतु इस दौरान विशेष मेहनत और संघर्ष भी करना पड़ सकता है। शादीशुदा के लिए साल खट्टा-मीठा रहता दिख रहा है, इस समय अनने साथी की भावनाओं का विशेष ख्याल रखना हितकारक रहेगा। उचित होगा कि इस साल कोई भी नया कार्य बिना परामर्श के न करें।
मूलांक 9
मूलांक 9 के संंबंध में जानकारों का कहना है कि साल 2022 का समय इनके लिए शिक्षा और रिसर्च के लिए बेहतरीन रहेगा। इसके साथ ही यह साल 2022 धन के लिए भी अच्छा रहने के साथ ही कई स्त्रोतों से धन आने की संभावना है। बेरोजगारों को आकर्षक वेतन के साथ मनचाही नौकरी इस साल मिल सकती है।