मूलांक 1- आज आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी। खाली समय में दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
मूलांक 2- उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा।
मूलांक 3- आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
मूलांक 4- आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
मूलांक 5- आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य में फोकस रहेंगे।
मूलांक 6- घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं।
मूलांक 7- आज आप अपने अतीत के बारे में सोचेंगे, हालांकि इससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन यादें ताजा हो जाएंगी।
मूलांक 8- आज का दिन प्रगति के लिए अनुकूल हैं। आज शेयर मार्केट में धन न लगायें। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
मूलांक 9- आज आप ऊर्जावान रहेंगे। मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वो आज सम्पन्न हो जाएंगे।