मूलांक 1
आपके उच्च अधिकारियों से आपको आपकी मेहनत का इनाम मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आप तनावपूर्ण और सीमित महसूस कर सकते हैं।
मूलांक 2
अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। बदलाव ज़रूरी है, इसे स्वीकार करें। अस्तित्व के नए प्रयोजन और आयाम आपकी कल्पना शक्ति को बढ़ाते है।
मूलांक 3
आपमें से कुछ के लिए धन की ज़रूरत उनका समय और ऊर्जा का बड़ा हिस्सा ले रही है। किसी की मदद लेते हुए सावधानी बरते।
मूलांक 4
आज कोई साझेदारी या सौदा होने की संभावना है। आपका व्यवहार आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में बढ़ने मदद कर सकता है।
मूलांक 5
आपका पति या साथी आपके किसी महत्वपूर्ण निर्णय का इंतज़ार कर रहा है। सोच समझ कर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
मूलांक 6
आज आप अपने जीवन के मजेदार पहलू का पता लगाने की कोशिश करेंगे। अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मूलांक 7
आपके माता पिता या अध्यापक इस समय एक तनावपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं। आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें।
मूलांक 8
कड़ी मेहनत जारी रखें और जल्द ही आपको पुरस्कृत किया जाएगा। अपने अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालें और अपनी पसंद के काम करें।
मूलांक 9
काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा।