मूलांक 1
नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस से मुकाबला करते हुए इन सभी प्रकार की परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।
मूलांक 2
आपका लोगों में आकर्षण बरकरार रहेगा। किसी को कर्जा देने से पहले सोच-विचार लें। सही शब्दों का प्रयोग जीवन में लाभ लाएगा।
मूलांक 3
जीवन में मौका है कुछ कर दिखाने का, ऐसे अवसर को न खोएं। आप पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में बेहतर करेंगें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के आसार बनेंगे।
मूलांक 4
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिना बात के क्रोध आ सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
मूलांक 5
आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है। जिसके सहारे आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकते हैं।
मूलांक 6
नौकरी में तबादले की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा। संयम की जरूरत है।
मूलांक 7
विरोधी परास्त होंगें। आज मेहनत का फल मिलेगा। अचानक भाई या बहन से लाभ मिलेगा।
मूलांक 8
धन व्यय हो सकता। अचानक खर्चा आ सकता है। किसी चीज का नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक तनाव हो सकता है।
मूलांक 9
रोमांच भरा दिन है। यात्रा पर जा सकते हैं। माता से लाभ मिल सकता है। निवेश करने से पहले कागजात पढ़ लें।