चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के चुनाव के जरिये आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में धमाकेदार शुरुवात की है।अब तक प्राप्त परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप ने बढ़त बना रखी है।यहां तक कि भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी चुनाव हार गए हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं। दोपहर 1.25 बजे तक 35 में से 31 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 15 सीटों पर कब्जा कर लिया है। 10 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत दर्ज की है। अकाली दल केवल 1 सीट जीत पाई है।