लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई महिलाओं के सम्मान साथ खिलवाड़ करता है तो उसे महाभारत के दुर्योधन और दुशासन जैसा हश्र होगा। इसके अलावा योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्हें महिला विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, हिंदू विरोधी और बच्चों का विरोधी बताया। कहा कि जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज बहन बेटियां के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो दुर्योधन, दुशासन जैसी गति को प्राप्त हो जाएगा। संभल के केला देवी में योगी ने मंगलवार को 275 करोड़ रूपयें की लागत की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद संभल का ऐतिहासिक अतीत रहा है लेकिन दुख की बात है कि यहां पर तालिबान को समर्थन करने वाले लोग भी पैदा हो गए है। मुख्यमंत्री ने कहा तालिबान किस तरह से बर्बरता कर रहा है यह किसी से छुपा नहीं है लेकिन किस वेशर्मी से समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा तालिबान का समर्थन किया जा रहा है। ऐसे में जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों का समर्थन करेगा उन्हे कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।