मुंबई। फ्लाइट में एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। बता दें कि विगत एक महिला ने आरोप लगाया था कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी, उसे लगा कि किसी ने उसे पीछे से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने तुरंत गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की और पुलिस के अनुसार वहां मौजूद केबिन क्रू में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद आरोपी ने माफी मांगी और कहा कि वह उसे एक यात्री के तौर पर केवल हेल्प कर रहा था लेकिन एक्ट्रेस ने उसे गलत समझ लिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया जहां अब मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया उसके बाद से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।