दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा ने भारतीय सेना के डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ के रुप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल को प्रतिष्ठित वज्र सेना (एएनआइ) की कमान संभालने का गौरव प्राप्त है।
मालूम हो कि 2012 में, पोनप्पा को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के हिस्से के रुप में गोमा भेजा गया था। उन्हें मोनास्को नार्थ कीवी ब्रिगेड और ब्रिगेडियर जनरल का कमांडर भी नियुक्त किया गया जा चुका है। साथ ही मार्च 2013 में, वह भारत के लेफ्टिनेंट जनरल चंद्र प्रकाश के बाद MONUSCO के फोर्स कमांडर बने थे। लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्पा ने अपने सामने जीवन में ढेरों कीर्तिमान रचे हैं, साथ ही उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।