डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पैरोल पर जेल से रिहा हो गए है।पेरोल पर रिहा होने पर राम रहीम को खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से जान को खतरा बताते हुए Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में उन्हें पैरोल पर रिहा किया गया था। और अब हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें Z प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया गया है।
मालूम हो कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा शिष्यों के बलात्कार के मामले में में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर 7 फरवरी को रिहा किया गया था।