आतंक का पर्याय बनकर अफगानिस्तान पर खूनी कब्जा करने वाले तालिबान ने रूस-यूक्रेन विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तालिबान ने यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति रखने की सलाह दी है। तालिबान ने दोनो देशों के युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पक्ष संयम रखें और वे ऐसा रवैया न अपनाएं जिससे हिंसा भड़के।
तालिबान ने कहा कि वो यूक्रेन-रूस विवाद पर नजर बनाए हुए है और आम नागरिकों की के प्रति चिंतित है।