रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता दिख रहा है और दोनो देश लगातार युद्ध की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। लगातार बढ़ते विवाद के बीच यूक्रेन पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया है।इसके अतिरिक्त यूक्रेन की संसद ने बुधवार को एक कानून के लिए वोटिंग की। जिसमें यूक्रेन के हर नागरिक के पास आत्म रक्षा के लिए हथियार रखने की परमिशन होगी। वहीं दूसरी तरफ रूसी संसद के ऊपरी सदन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग की अनुमति दे दी है। और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दे दिया है।
रूस के तल्ख रुख को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं।इस लड़ाई में अमेरिका ने जर्मनी को भी अपने साथ कर लिया है।