उत्तर प्रदेश। शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज सुबह मध्य प्रदेश पुलिस की एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस के 2 जवानों समेत चार लोग मौत के शिकार हो गए,जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुडेरा थाना क्षेत्र की पुलिस कुछ अपराधियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। तभी यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 80 पॉइंट पर अचानक से बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से बड़ा हादसा हो गया।