मूलांक 1- नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें। ज्यादा पानी पीयें और योग आसन करें।मैरिड लाइफ में रोमांस और ताजगी का अहसास बना रहेगा।
मूलांक 2- व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये योजना बनानी पड़ेगी। माता का स्वास्थ कमजोर हो सकता है।
मूलांक 3- आप आने वाले वर्ष के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। अहंकार या जिद परेशानियां बढ़ा सकता है। गुस्से को कंट्रोल करें। धीरे-धीरे बिज़नेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।
मूलांक 4- पैसा का सही इस्तेमाल करें। सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रोपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन बेहतर रहेंगे।
मूलांक 5- घर में अनचाहे मेहमान आ सकते हैं जिस कारण मन खिन्न हो सकता है । समय घर परिवार वालों के साथ बीतेगा। बेवजह कार्य में देरी होगी जिस कारण व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है।
मूलांक 6- भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध में बदलाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति विशेष को मिलने का प्रोग्राम बन रहा था उससे मिलना नहीं हो पाएगा।
मूलांक 7- बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर निवेश किए गए कैसे कहीं फंस गए है तो प्रयास करके उन्हें हासिल किया जा सकता है। व्यापार के लिए दिन उत्तम है।
मूलांक 8- व्यापार शुरू करने का सही दिन है। अपने बॉस या सीनियर को इम्प्रेस करेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
मूलांक 9- व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिये रणनीति बनानी पड़ेगी। कुछ सहकर्मियों का बुरा बर्ताव आप कि चिंता का कारण बन सकता है।