मूलांक 1
आज आप अपने दिन को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके स्पष्टवादी विचार आप ही के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
मूलांक 2
आज आप जोश से भरे रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। रहन-सहन के स्टेटस में उन्नति होगी। भूमि या फ्लैट की डील कर सकते हैं। सेहत बेहतर होगी
मूलांक 3
प्रगति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के लिए प्लान कर सकते हैं। शादी की तिथि आगे बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा के विचार कर सकते हैं।
मूलांक 4
आज आपके मन में असंतोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। किसी दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने समय का सही उपयोग करें।
मूलांक 5
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अचानक विवाह का रिश्ता आ सकता है।
मूलांक 6
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रेम के रिश्ते को मधुर बनाने के लिए माता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि, आदि में निवेश कर सकते हैं।
मूलांक 7
आज छात्रों को शिक्षा में उपलब्धि मिलेगी। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।परिवार का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 8
आपको अनैतिक प्रेम संबंधों से दूर रहना होगा। किसी नए अनजाने व्यक्ति से ज्यादा मित्रता जीवन में उथल-पुथल ला सकती है। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।
मूलांक 9
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए विचार व तकनीक का प्रयोग नौकरी में तरक्की दिलाएगा। अपनी बौद्धिक कार्यशैली के बल पर आप बॉस का दिल जीत लेंगे। आँखों की तकलीफ या ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।