हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में मार्गशीर्ष की अमावस्या 4 दिसंबर शनिवार को लगेगा।जो आंशिक ग्रहण होगा।
यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
यह सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।चूंकि यह ग्रहण भारत मे दिखाई नही डेगा इस कारण इसका सूतक काल मान्य नही होगा।
आंशिक सूर्यग्रहण के बारे में कुछ जानकारी:-
आंशिक सूर्यग्रहण को खंडगास ग्रहण भी कहा जाता है।आंशिक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में नही आते और चंद्रमा सूर्य के कुछ ही हिस्से को ढक पाता है उस स्थिति में आंशिक सूर्य ग्रहण होता है।
सूर्य ग्रहण का असर वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।