कांग्रेस पार्टी में लगातार उपेक्षित चल रहे हैं किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड की राजनीति में एक नई हवा पैदा कर दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है,जिसके पश्चात प्रदेश में यह चर्चा चलने लगी है कि कांग्रेस में उपेक्षित चल रहे किशोर उपाध्याय अखिलेश यादव की साइकिल को पहाड़ पर चढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं।
मालूम हो कि कांग्रेस में किशोर उपाध्याय और हरीश रावत के बीच तल्ख़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और दोनों एक दूसरे पर खुलकर वार पलटवार कर रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों पूर्व है संभावना भी जताई गई थी कि किशोर उपाध्याय प्रधानमंत्री की देहरादून में होने वाली सभा में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं,परंतु ऐसा नहीं हुआ। अब लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड की राजनीति में एक नई हवा चला दी है। अखिलेश यादव से मुलाकात पर सवाल पूछने पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि ‘अखिलेश यादव कोई अछूत नहीं है और उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मुलाकात केवल अखिलेश यादव से नहीं बल्कि ममता बनर्जी से भी हुई है।उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं है।वह उनसे इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि इनकी पार्टी के सांसद एवं विधायक सदन में बैठे हैं।ऐसे में पहाड़, जल, जंगल बचाने में इनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है।यदि नदियां सूख जाएंगी तो केवल रेगिस्तान रह जाएगा। इस मामले में राष्ट्रपति ने भी कुछ दिन पूर्व चिंता जताई थी और इन्हीं मुद्दों को लेकर वो सब नेताओं से मिल रहे हैं। किशोर ने कहा कि जिन-जिन राज्यों से गंगा होकर निकलती है, वो उन सभी राज्यों के बड़े नेताओं से मुलाकात कर इस पर चर्चा कर रहे हैं।‘