टनकपुर। टनकपुर के ग्राम छीनीगोठ का विवादों से नाता खत्म होते नही दिख रहा है।आये दिनों छीनीगोठ गांव से विवाद की खबरे आती जा रही हैं।
अब ग्रामीणों ने गांव की ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने विभिन्न योजनाओं के नाम पर धन का गलत उपयोग किया है और सरकारी धन को निजी उपयोग में लिया है।साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से सवाल पूछने पर वे किसी भी सवाल का जवाब नही देती हैं।
छीनीगोठ की उप प्रधान पूजा मुरारी के प्रतिनिधि पंकज मुरारी ने ग्राम प्रधान पर खुलकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सीधे-सीधे ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान ने गांव में जितना भी काम कराया है सबमे घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है,जिसके उनके पास पूरे साक्ष्य हैं।
मामले पर ग्राम प्रधान पूजा जोशी से बात करने पर उन्होंने कहा कि वो पूरी ईमानदारी के साथ गांव में विकास कार्य कर रही हैं और कुछ लोग निजी स्वार्थ की पूर्ति न हो पाने के कारण उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।