रूस और यूक्रेन के बीच स्थिति लगातार गम्भीर होती जा रही है।रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद दुनिया भी कई हिस्सों में बंटी हुई दिख रही है। रूस की सैन्य शक्ति के सामने यूक्रेन कहीं भी टिकता नजर नही आ रहा है, ऐसे में रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन के नागरिक भी युद्ध के मैदान में कूद रहे है। देश में संकट के हालात को देखते हुए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नागरिकों से हथियार उठाने को कहा है।
जानकारी के अनुसार यूक्रेन सरकार ने अब 18 से 60 साल की उम्र के बीच के लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।
रूस और यूक्रेन के बीच भले ही आपस में बातचीत की खबरे सामने आ रही हों लेकिन अभी भी दोनों देश के बीच स्थिति काफी तनाव पूर्ण बनी हुई है। रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन ने नागिरकों को मशीनगन थमा दी है।बताया जा रहा है कि राजधानी कीव को सुरक्षित रखने के लिए यूक्रेन की सरकार ने आम लोगों को करीब 18 हजार मशीनगने दी हैं।