कांग्रेस की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नही ले रही है।राशिद अल्वी,सलमान खुर्शीद और मणिशंकर अय्यर के विवादित बयानों के कारण आलोचना झेल रही कांग्रेस में अब इस्तीफो की झड़ी लग रही है।जहां भाजपा अपने सदस्यता अभियान में नित्य नए-नए लोगो को जोड़ रही है तो वही कांग्रेस का कुनबा लगातार कम होते जा रहा है।
अब कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गुलाम नबी आजाद के समर्थक नेता पूर्व कांग्रेस विधायक व मंत्री जी.एम.सरूरी और कांग्रेस नेता विकार रसूल,जुगल किशोर शर्मा,मनोहर लाल शर्मा,नरेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों से अपने-अपने इस्तीफे दे दिए है।
सभी ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को अपने इस्तीफे दिए हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस का एक गुट पिछले कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को बदलने की मांग कर रहा है और गुट के नेता मांग पूरी न होने पर इस्तीफे दे रहे हैं।