उत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए 59 प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। शेष बची सीटों पर विचार-विमर्श के बाद भाजपा टिकट को अंतिम रूप देगी।भाजपा ने अपनी सूची में 5 महिलाओं को स्थान दिया है।
प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन (इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने) को देखते हुए और ध्यान में रखते हुए ही यह सूची जारी की गई है। भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है क्योंकि अन्य दलों के विरोध के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था। कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी उसने उत्तराखंड के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से उत्तराखंड में विकास की गति पकड़ी है।
गुरुवार को जारी भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम मंत्रियों के भी नाम फाइनल कर दिए हैं।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
देखें सूची

