देहरादून। 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल प्रदेश में अपनी स्तिथि जानने व टिकट बंटवारे को लेकर तरह-तरह के सर्वे करा रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी सर्वे पूरे कर लिए हैं और अबकी बार 60 पार का नारा देने वाली भाजपा के लिए सर्वे के नतीजे कुछ ठीक नही आ रहे हैं।
भाजपा के सर्वे के नतीजों में भाजपा इस बार 40 लगभग सीट पर जीतती हुई दिख रही है जबकि लगभग 30 सीटों पर भाजपा का जीतना बहुत मुश्किल लग रहा है परंतु नामुमकिन नही है।इन 30 क्षेत्रों में अधिकांश क्षेत्रो में भाजपा के ही विधायक हैं।ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा बड़ी संख्या में मौजूदा विधायको का टिकट काटकर नए चेहरों पर पर दांव चल सकती है।हालांकि पार्टी के सर्वे में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती हुई दिख रही है लेकिन 2017 में 57 सीटें जीतने वाली भाजपा की चमक कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है। सर्वे में मुश्किल दिख रही सीटों में कुछ सीट ऐसी भी हैं जहां भाजपा के विधायक तीसरे नम्बर की ओर खिसकते दिख रहे हैं ऐसे में भाजपा नए चेहरों पर दांव खेल न सिर्फ सीट जीतने का प्रयास करेगी बल्कि सीट न जीतने की स्तिथि में भविष्य के नेतृत्व को तैयार करेगी।