उत्तराखण्ड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्यवाही कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने के कारण हरक सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता और मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।