उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों दल बदल जोर-शोर पर है। और पिछले कुछ दिनों से नेता पाला बदलने में लगे हुए है।उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका देते हुए भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।अपने इस्तीफे में मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर दलित,पिछड़ों,किसानो और बेरोजगारों के प्रति उपेक्षा का भाव रखने का आरोप लगाया है।लगातार झटके झेल रही भाजपा ने भी आज विपक्ष में सेंध लगाकर नुकसान को कम करने की कोशिश की है।
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के विधायक विधायक हरिओम यादव जो कि मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार भी हैं को अपने पाले में शामिल कर लिया है,इसके साथ पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
बताया जा रहा है कि सिरसागंज से फिर टिकट की दावेदारी कर रहे विधायक हरिओम यादव को रामगोपाल यादव के साथ मतभेदों के कारण टिकट नही मिलने की संभावना है,जिस कारण हरिओम यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। हरिओम यादव शिकोहाबाद से वर्ष 2002 और 2012 और 2017 में सिरसागंज सीट से विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर के बाद समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद जिले की एक मात्र सिरसागंज सीट ही जीत पाई थी।