राजस्थान। राजस्थान में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है।भयंकर गुटबाजी से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस में कलह थमने का नाम नही ले रहा है।अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली रवाना हो गए है जहाँ वो पार्टी हाइकमान से बात करेंगे।मालूम हो कि गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस में समय समय पर कलह होता रहता है और अब अशोक गहलोत के दिल्ली जाने से माहौल गरमा गया है।कयास लगाए जा रहे है कि अशोक गहलोत दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलकर कलह शांत करने को लेकर चर्चा करेंगे।उम्मीद लगाई जा रही है कि राजस्थान में गुटबाजी को खत्म करने व नाराज नेताओ को मनाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है और कुछ असंतुष्टों को मंत्री बनाकर सब कुछ ठीक करने के प्रयास किये जायेंगे।
अब देखना होगा कि दिल्ली जाकर अशोक गहलोत क्या लेकर आते है जिससे राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी व नाराजगी कम हो।