2022 विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों में खुद को मजबूत करने की होड़ लगी हुई है और नेता भी माहौल देखकर दल-बदल करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं तो वहीं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हस्तियां भी राजनीति में हाथ आजमाने के लिए राजनीतिक दलों की सदस्यता ले रही हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।दिनेश मोंगिया ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि मैं भाजपा के जरिए पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी देश के विकास के लिए काम नहीं करती है।
2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है और दिनेश मोंगिया के साथ-साथ कांग्रेस के 2 मौजूदा विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में कादियां से विधायक फतह सिंह बाजवा,विधायक बलविंदर सिंह लड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।