खटीमा। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा का आयोजन कर रही है,जिसका आज कुमाऊं क्षेत्र में समापन हो गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विधानसभा खटीमा में आज विजय संकल्प यात्रा का अंतिम पड़ाव पूरा हुआ।
खटीमा में हुई इस विजय संकल्प यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ शहीद स्मारक में राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि अब पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम होगा।किसानों के बनाये गए एथेनॉल पर बस,कार, ट्रक चलेंगे जिससे किसानों को गन्ने का अच्छा भाव मिलेगा।जनता को सम्बोधित करते हुए गडकरी ने उत्तराखण्ड में दोबारा भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वाहन किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे।