बजट 2022:- 1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट,31 जनवरी से शुरू हो रहा है बजट सत्र

Spread the love

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों में अभिभाषण डेंगे और इसी दिन देश का आर्थिक सर्वे भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगी।
आज संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की सिफारिशों से ये खबर सामने आई है कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में चलेगा. सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। एक महीने के अंतराल के बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।बजट सत्र के दूसरे भाग में संसद में चर्चा के बाद फाइनेंस बिल को पास किया जाएगा।


Spread the love