खौफनाकः शख्स ने बीच सड़क पर पूरे परिवार को किया खत्म! बीवी और बेटी को मारकर खुद को मारी गोली, लिंक में जानें पूरा मामला

Spread the love

पटना से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैल गयी। उधर घटना को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि उक्त शख्स ने पहले अपनी बेटी के सिर पर रिवाल्वर सटाई और गोली चला दी फिर उसने अपनी बीवी को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद के सिर पर बंदूक रखकर गोली मार दी। वीडियो में एक अन्य महिला भी देखी जा रही है लेकिन उक्त महिला जबतक कुछ समझती तबतक शख्स ने बेटी और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।
शख्स का नाम राजीव कुमार बताया जा रहा है और वह बेगूसराय में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रियंका ने दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां शशि प्रभा के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है। उधर घटना के बाद जब इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी। इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं।


Spread the love