नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्रालय कल पहली सितंबर को संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर रहा है। केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022- 23 में केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अपनी “युवा संसद” बैठक में अपने प्रदर्शन की दोबारा प्रस्तुति देंगे।