आध्यात्मिक आतिथ्य में नया अध्याय: सीएम धामी की 'देवतुल्य' भावना केदार धाम में श्रद्धालुओं का करती है स्वागत

Blog
 Image

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा 2026 ने सुशासन और प्रबंधन की नई मिसाल पेश की है। इस वर्ष बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल सुलभ और सुरक्षित माहौल मिल रहा है, बल्कि यात्रा का अनुभव भी अत्यंत सुखद हो गया है। सरकार की मुस्तैदी का ही परिणाम है कि भारी भीड़ के बावजूद आम भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

बद्री-केदार मंदिर समिति और जिला प्रशासन के समन्वय से इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए उच्च स्तरीय तकनीक और व्यवस्था का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है कि सामान्य से सामान्य भक्त भी कतार में लगने के महज 5 मिनट के भीतर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पा रहा है। यह पिछले वर्षों की तुलना में एक बड़ा सुधार है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिली है। यात्रा के शुभारंभ और कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर धामी सरकार ने श्रद्धालुओं का स्वागत 'देवतुल्य' भावना से किया। आकाश से हेलीकॉप्टर के जरिए भक्तों पर की गई पुष्प वर्षा ने पूरे केदारघाटी के वातावरण को भक्तिमय और भावुक कर दिया। वहीं, सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक के पूरे पैदल और सड़क मार्ग को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया गया है। मार्ग में स्वच्छता, पेयजल और विश्राम की पुख्ता व्यवस्था ने यात्रा की थकान को कम कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न केवल सचिवालय से निगरानी कर रहे हैं, बल्कि वे स्वयं धरातल पर उतरकर तीर्थयात्रियों से संवाद कर रहे हैं। धामी ने श्रद्धालुओं से उनके अनुभवों को साझा किया और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि देश-दुनिया से आने वाला हर भक्त बाबा के दरबार से सुखद स्मृतियां लेकर जाए। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, और हम उनकी सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन से स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह है। सुगम दर्शन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कारण यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जो उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए भी शुभ संकेत है। 2026 की यह केदारनाथ यात्रा धामी सरकार के 'सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड' के संकल्प को सिद्ध करती नजर आ रही है।